Pre B. Ed. 2024_पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ ने एक नोटिफिकेशन जारी करत हुए यह बताया है कि विश्वविद्यालय के द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल-एड. दूरवर्ती पाठ्यक्रम के सत्र 2024 (जनवरी-दिसंबर) में प्रवेश हेतु प्रवेश नियमों के आधार पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है । इस हेतु इच्छुक और पात्र आवेदकों से आवेदन आनलाइन माध्यम से मंगाए जा रहे हैं ।
Pre B. Ed. 2024 – At a Glance-
आनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 05 जनवरी 2024से |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 जनवरी ( रात्रि 12 बजे तक) |
प्रवेशपत्र डाउनलोड होने प्रारंभ होने की तिथि | 25 जनवरी 2024 |
प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा | 28 जनवरी 2024 |
माडल उत्तर जारी करने एवं दावा आपत्ति करने की तिथि | 28 जनवरी 2024 |
माडल उत्तर पर दावा आपत्ति की अंतिम तिथि | 30 जनवरी 2024 |
परीक्षा परिणाम की घोषणा | 03 फरवरी 2024 |
परीक्षा परिणाम पर दावा आपत्ति की अंतिम तिथि | 03-06 जनवरी (रात्रि 12 बजे ) |
अंतिम प्रावीण्यता सूची का प्रकाशन | 09 फरवरी 2024 |
Pre B. Ed. 2024 – Exam Fees
प्री. बी.एड. परीक्षा हेतु आवेदन एवं काउंसलिंग शुल्क रु. 1000 (एक हजार रुपये ) के शुल्क के साथ आनलाइन आवेदन कर सकेंगे ।आनलाइन फार्म विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है ।
Pre B. Ed. 2024 – Eligibility
NCTE के मानक के अनुसार निम्नलिखित अभ्यर्थी बी.एड या डी.एल-एड में प्रवेश पाने के लिए पात्र होंगे
- स्नातक/स्नातकोत्तर परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थी है पात्र होंगे (विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/मानविकी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक तथा इंजीनियरिंग जिसमें विज्ञान और गणित की विशेषज्ञता हो में 55 प्रतिशत अंक) अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/विकलांग की स्थिति में कम से कम 5 प्रतिशत अंक पाने की छूट होगी तथा सभी महिला अभ्यर्थी को स्नातक में कम से कम 5 प्रतिशतअंक की छूट होगी ।
- अभ्यर्थी यदि सेवारत अध्यापक है तो उसे प्रारंभिक शिक्षा में कोई पाठ्यक्रम जैसे डी.एल-एड/डी.एड./बी.टी.आई./ डीपीई पूर्ण किया हो अथवा यदि सेवारत अध्यापक न हो तो वह राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त नियमित रीति (Face-to-Face) से अध्यापक शिक्षा का कोई पाठ्यक्रम पूर्ण किया हो
- अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति /अन्य पिछड़ा वर्ग / विकलांग तथा अन्य ऐसे वर्ग एवं संवर्ग के लिए अंकों में छूट तथा सीट आरक्षण छग राज्य सरकार उच्च शिक्षा विभाग के नियमानुसार लागू होगा ।
Pre B. Ed. 2024 – Course Fees
पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इस बी.एड. द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा शुल्क इस प्रकार है-
प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम शुल्क | रु. 27,800 |
द्वितीय वर्ष पाठ्यक्रम शुल्क | रु. 27,800 |
Pre B. Ed. 2024 – Medium of Examination-
- प्री. बी.एड. प्रवेश परीक्षा के प्रश्न हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनो माध्यम में होंगे
- पाठ्यक्रम मे प्रवेश के बाद अध्ययन सामग्री हिन्दी में ही उपलब्ध होगी
- छात्र हिन्दी अथवा अंग्रेजी माध्यम में सत्रीय एंव सत्रांत परीक्षा दे सकेंगे ।
Pre B. Ed. 2024 – Duration of the course
- बी.एड़ पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने की न्यूनतम अवधि दो वर्ष होगी।
- बी.एड़ पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने की अधिकतम अवधि पांच वर्ष होगी ।
- प्रत्ये छात्र को पांच वर्ष के भीतर अपना पाठ्यक्रम पूर्ण कर लेना होगा ।
- पांच वर्ष बाद पंजीयन स्वतः ही निरस्त हो जाएगा जिस विश्वविद्यालयके नियमानुसार पुनः पंजीयन कराया जा सकेगा ।
Pre B. Ed. 2024 – Exam City
पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित की जा रही यह प्रवेश परीक्षा प्रदेश के निम्न 22जिलों में आयोजित की जाएगी।
क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र बिलासपुर | क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र अंबिकापुर | क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र रायपुर | क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र जगदलपुर |
परीक्षा शहर | |||
बिलासपुर | जशपुर | रायपुर | जगदलपुर |
कोरबा | अंबिकापुर | महासमुंद | दंतेवाड़ा |
जांजगीर | बैकुंठपुर | दुर्ग-भिलाई | कांकेर |
रायगढ़ | सूरजपुर | धमतरी | |
कवर्धा | राजनांदगांव | ||
मुंगेली | बलोदा-बाजार | ||
बालोद | |||
बेमेतरा | |||
गरियाबंद |
Pre B. Ed. 2024 –Pattern of Exam
पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा का प्रश्न पत्र का प्रारुप इस प्रकार का होगा ।
Pre B. Ed. 2024 – Notification PDF
पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा का एवं इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आप चाहे तो विशवविद्यालय कीओर से जारी नोटिफिकेशन को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं ।
Pre B. Ed. 2024 – Video
पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा का एवं इसकी विस्तृत जानकारी के लिए हमने अपने चैनल पर एक वीडियो भी अपलोड किया है आप नीचे दिए गए लिंक से उसे देख सकते हैं ।
Pre B. Ed. 2024 – Important Website/ Link
पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा का एवं इसकी विस्तृत जानकारी के अलावा आनलाइन आवेदन के लिए आप नीचे दिए गए लिंक की मदद ले सकते हैं ।
http://www.pssou.online/oortal/
Pre B. Ed. 2024 – FAQ
प्र.1- क्या यह पाठ्यक्रम नियमित पाठ्क्रम है
उत्तर -जी नहीं , यह एक पत्राचार पाठ्यक्रम है
प्र. 2- क्या इस परीक्षा में कोई भी स्नातक भाग ले सकता है
उत्तर- हां, एक बार मापदंड के लिए आवश्यक प्रतिशत के विवरण को देख लेवें
प्र.3- यह पाठ्यक्रम कितने वर्षों का है
उत्तर – यह पाठ्यक्रम 2 वर्षों का है जिस अधितकम 5 वर्षों के भीतर पूर करना होगा।