NFLAT 23-24: वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 2023-24
NFLAT 2023-24:स्कूली बच्चों की वित्तीय जानकारी को सुदृढ़ करने एवं सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केन्द्र के द्वारा 6वीं से 12वीं तक के स्कूली बच्चों के लिए NFLAT 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है, ताकि छात्रों को बुनियादी वित्तीय साक्षरता कौशल के बारे में जागरूक किया जा सके। स्कूलों के परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीयन 27 मई 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा 31 मई तक आयोजित होगी।इस परीक्षा का उद्देश्य बुनियादी वित्तीय कौशल प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाना है ।
ओईसीडी की सिफारिश के अनुरूप राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता आकलन परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं के स्कूली छात्रों को अपने जीवन के प्रत्येक चरण में सुचित और प्रभावी वित्तीय निर्णय लेने के लिए आवश्यक बुनियादी वित्तीय कौशल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है। विश्व स्तर पर यह स्कूली छात्रों के लिए सबसे बड़ी मुफ्त वार्षिक वित्तीय साक्षरता परीक्षा में से एक है।
NFLAT 2023-24: At a Glance
SN | Activity | Details |
1 | परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 2024 |
2 | आयोजक | राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केन्द्र |
3 | कौन भाग ले सकेगा | कक्षा 6वीं से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थी |
4 | पंजीयन की अंतिम तिथि | 27 मई 2024 |
5 | परीक्षा की तिथि | 31 मई तक संभावित |
NFLAT 2023-24: How to participate
- लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राज्य के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों का राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में स्कूल पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी करें।
- स्कूलों के कम्प्यूटर लैब में परीक्षा पंजीयन के बाद प्राप्त तारीख पर परीक्षा आयोजित करवाने के प्रबंधन के लिए प्राध्यापकों को निर्देशित किया गया है।
- परीक्षा का विवरण और संदर्भ सामग्री https://ncfe.org.in/NFLAT पर देखा जा सकता है।
- राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा स्कूलों का पंजीयन अभी खुला हुआ है।
- परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र को अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। वर्तमान में पंजीकरण केवल उन स्कूलों के लिए उपलब्ध है, जो अपने परिसर कम्प्यूटर आधारित में ऑनलाइन टेस्ट आयोजित करना चाहते हैं।
- पहले चरण में स्कूलों को राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 2023-24 के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा।
- पंजीकरण के बाद स्कूल को यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- दूसरे चरण में यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर स्कूलों को परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्रों का विवरण अपलोड करना होगा।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को पृष्ठ पर उपलब्ध सूची से अपने पसंद का तिथि और समय का चयन करके छात्रों का नामांकन करना होगा।
- प्रत्येक नामांकित छात्र को एक विशिष्ट यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसके आधार पर छात्र परीक्षा में उपस्थित होगा।
NFLAT 2023-24: Date sheet
Important Dates (NFLAT:2023-24) | ||
Particular | Start Date | End Date |
School registration | 6th November 2023 | 27th May 2024 |
Student registration | 6th November 2023 | 29th May 2024 |
Student Enrolment | 29thNovember 2023 | 30th May 2024 |
Examination | 18th December 2023 | 31st May 2024 |
NFLAT 2023-24: Format of Test
- इस परीक्षा में भागीदारी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी
- ऑनलाइन टेस्ट कम्प्यूटर आधारित होगा।
- अंग्रेजी भाषा में कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में परीक्षा ली जाएगी
- यह परीक्षा अवकाश दिवस को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से 5 बजे के बीच उपलब्ध है।
- जिन स्कूलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ कम्प्यूटर लैब है, वे अपने परिसर में परीक्षा आयोजित कर सकते हैं।
- साथ ही स्कूल छात्र को अपने घर से भाग लेने की अनुमति दे सकते हैं, बशर्तें पीसी, लैपटॉप की उपलब्ध हो।
NFLAT 2023-24: Syllabus
इस परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से परीक्षा का पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं और विस्तार से सिलेबस को समझ सकते हैं ।
NFLAT 2023-24: Category
- राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं के स्कूली छात्रों के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में होगी।
- जूनियर वर्ग में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे ।
- इंटरमीडिएट में कक्षा 9वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे ।
- सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए होगी
NFLAT 2023-24: Rewards
- प्रत्येक भाग लेने वाले छात्रों को प्रदर्शन के आधार पर E-Certificate से सम्मानित किया जाएगा।
- इसके साथ ही ऐसे छात्रा जो 50 % अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें Merit Certificate दिया जाएगा
- 85 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को Excellence Certificate दिया जाएगा।
- राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दो स्तरों पर विजेताओं को E- Gift Card दिए जाएंगे।
NFLAT 2023-24: Important website/link
Thanks for the information sir