HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024-छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय के द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्रयोगशाला तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया जाना है जिसके लिए आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं ।
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024– Date Sheet
विज्ञापन प्रकाशन का दिनांक | 19 जनवरी 2024 |
आनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि | 19 जनवरी 2024 |
आनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 18 फरवरी 2024 (रात्रि 11.59 बजे तक) |
आनलाइन आवेदन में त्रूटि सुधार | 19 फरवरी से 21 फरवरी तक |
परीक्षा केन्द्र | 08 जिला मुख्यालयों में |
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024- No of Vacancies
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024– Qualification
इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक के पास निम्न योग्यताएं होनी आवश्यक है ।
- अनिवार्य – स्नातक उपाधि के साथ संबंधित प्रयोगशाला का विषय
(भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, वनस्पति शास्त्र, भूगोल, गृहविज्ञान, मानव विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगर्भशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, सैन्य विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी में से किसी एक विषय का स्नातक स्तर पर अनिवार्य विषय के रुप में होना आवश्यक है ।
- वांछनीय– हिन्दी मुद्रलेखन का अनुभव
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024- Syllabus
SN | Section | Topic | No of Questions | Marks |
1 | भाग-1 | सामान्य विज्ञान | 60 | 60 |
2 | भाग-2 | सामान्य अध्ययन | 20 | 20 |
3 | भाग-3 | कम्प्यूटर | 20 | 20 |
कुल | 100 | 100 |
भाग -1 सामान्य विज्ञान-
- जीवविज्ञान,भौतिकी,रसायन,भूगोल,गृहविज्ञान,पर्यावरण
- प्रत्येक विषय से प्रश्नों की संख्या समान होगी,
- प्रश्नों का स्तर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के पाठ्यक्रम के स्तर का होगा
भाग -2 सामान्य अध्ययन
- छत्तीसगढ़ का भौतिक , सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल
- छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान
- छत्तीसगढ़ का भूगोल, जलवायु , भौतिक दशाएं, जनगणना,पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थल
- छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि
- छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा,स्थानीय शासन एवं पंचायती राज
- छत्तीसगढ़ में उद्योग, उर्जा जल एवं खनिज संसाधन
- भारत एवं छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं।
भाग-3 कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी
- कम्प्यूटर का उपयोग- कम्प्यूटर का उपयोग कहां-कहां और किसलिए किया जाता है सामान्य जानकारी
- कम्प्यूटर के प्रमुख भाग- सीपीयू, इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस की सामान्य जानाकारी
- प्रिंटर के प्रकार -इंक़जेट, लेसरजेट एवं अन्य प्रकार के प्रिंटर
- आपरेटिंग सिस्टम के नाम- MSDOS, कमर्शियल एवं ओपन सोर्स आपरेटिंग सिस्टम के नाम
- कार्यालय के उपयोग के लायक सामान्य माइक्रोसाफ्ट आफिस के अंतर्गत Word, Excel & Power point की जानकारी.
- इंटरनेट के उपयोग – ई मेल, डाक्यूमेंट सर्चिंग, वेबसाइट सर्फिंग, विभिन्न सरकारी विभागों के वेबसाइट की सामान्य जानकारी
- एंटीवायरस के उपयोग – कम्प्यूटर वायरस से होने वाले नुकसान कम्प्यूटर वायरस की सामान्य जानाकारी
- मल्टीमीडिया के उपयोग -आडियो, वीडीयो एवं टेक्सट का उपयोग करने का सामान्य जानकारी
- सीडी-डीवीडी से संबंधित जानकारी
- गुगल, अलविस्ता, Youtube, आदि की सामन्य जानकारी- सर्च इंजन से वांछित जानकारी कैसे प्राप्त करें इसकी सामान्य जानकारी
- Artificial Intelligence
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024– Age Limit
आयु सीमा 18-40 वर्ष की होगी , इस परआवेदक को शासन के द्वारा प्रचलित नियमानुसार छूट की पात्रता होगी ।
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024– Post Details
पदनाम | सेवा श्रेणी | वेतनमान | मेट्रिक्स लेवल | परीवीक्षा अवधि |
प्रयोगशाला तकनीशियन | तृतीय | 25300-80500 | 6 | 03 वर्ष |
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024– Selection Process
इन पदों पर भर्ती के लिए एक चयन परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल करेगी ,इस परीक्षा का आयोजन 8 जिला मुख्यालयों में एक नियत तिथि पर की जाएगी जिसमें निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रकृति के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024– Conditions
आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है
चयनित उम्मीदवारों को कार्यभार ग्रहण करते समय समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।
चयनित उम्मीदवार को पुलिस व्हेरीफिकेशन कराने एवं चिकित्सा बोर्ड द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही सेवा में लिया जाएगा।
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024- Notification PDF
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024- Video
HELT24_LAB TECHNICIAN Recruitment 2024– Important links/Website