ONGC Scholarship 2023-24:ONGC Scholarship Scheme 2023-24 भारतवर्ष के प्रमुख तेल और गैस कंपनी के रूप में, ONGC ने देश की अर्थव्यवस्था को तो बड़ा संबल प्रदान किया ही है मगर इससे इतर समाज के दूसरे क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज की है, देश के विकास में इसके योगदान ने कई लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया है। विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के जीवन को प्रभावित करने और सामाजिक रूप से बदलाव लाने की दृष्टि से ONGC ने CSR के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी से संबंधित गतिविधियों, पहलों और परियोजनाओं को शुरू करने, उन्हे आगे बढ़ाने और सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक ट्रस्ट का गठन किया है जिसका नाम है ONGC Foundation.
ONGC Scholarship 2023-24: फाउंडेशन द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर(EWS) सामान्य वर्ग के लिए स्कॉलरशिप, OBC श्रेणी के छात्रों के लिए ओएनजीसी फाउंडेशन स्कॉलरशिप योजना और प्रतिभाशाली SC/ST विद्यार्थियों के लिए ONGC Scholarship 2023-24 के लिए आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – Objective of the Scheme
फाउंडेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा प्राप्त करने में आ रही वित्तीय समस्याओं को दूर करना और छात्रवृत्ति के माध्यम से सहायता प्रदान करना है। इस स्कॉलरशिप के लिए देश भर से कुल 2000 प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि इस योजना में स्कालरशिप का 50% लड़कियों के लिए आरक्षित है, जो फाउंडेशन के बालिका शिक्षा के प्रति जागरुकता का प्रमाण है।
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – Details of the Scheme
ONGC Scholarship 2023-24 के अंतर्गत व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत सामान्य और ओबीसी श्रेणी के 500-500 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग से कुल 1000 उम्मीदवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जिन युवाओं का इस योजना के अंतर्गत चयन किया जाएगाउनको अपना अध्ययन जारी रखने के लिए हर महीने 4000 रुपये यानी साल का 48000 रुपए छात्रवृति के रुप में दिए जाएंगे।
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – Eligibility Criteria
ONGC Scholarship 2023-24 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा और यह देखना होगा कि वे इन शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं
- उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए.
- SC/ST/OBC/GEN(EWS) वर्ग में आने वाले विद्यार्थी इस योजना में आवेदन के लिए पात्र हैं।
- विद्यार्थी का कॉलेज या संस्थान (AICTE/MIC/UGC/AIU/State board/CBSE/ICSE) से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
- आवेदक व्यवसायिक पाठ्यक्रम (बीई , एमबीबीएस, एमबीए , या भूविज्ञान/भूभौतिकी में मास्टर ) के पहले वर्ष का अध्ययनरत हो ।
- उम्मीदवारों को नियमित एवं पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में का अध्धयनरत होना जरुरी है।
- आवेदक ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किये हों।
- उम्मीदवारों को GPA/CGPA में 10 में से न्यूनतम 6.0 अंक प्राप्त करने चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।
- OBC और GEN वर्ग के छात्रों के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 2,00,000 रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए जबकि SC/ST वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों के लिए पारिवारिक वार्षिक आय की सीमा 4,50,000 रुपए, यानी 37,500 रुपए प्रति माह निर्धारित की गई है ।
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – Last Date
योग्य इच्छुक उम्मीदवारों को स्कॉलरशिप के लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 है।
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – Benifits
ONGC Scholarship 2023-24 के लिए चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे।
- स्कॉलरशिप के लिए ओबीसी वर्ग के 500, सामान्य वर्ग के 500 और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
- चयनित विद्यार्थियों को प्रति माह 4,000 रुपए का ONGC scholarship amount प्राप्त होगा, यानी 48,000 रुपए प्रति वर्ष।
- विद्यार्थियों को आवेदन के समय किसी अन्य छात्रवृत्ति से लाभ न मिल रहा हो।
- ओएनजीसी स्कॉलरशिप में कुल 50% सीट महिला विद्यार्थियों हेतु आरक्षित है।
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – Documents
ONGC Scholarship 2023-24 के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यह अंग्रेजी या हिंदी भाषा में होना चाहिए)
- आयु प्रमाण (या तो जन्म प्रमाण पत्र या दसवीं कक्षा की मार्कशीट)
- बारहवीं कक्षा की मार्कशीट (बीई और एमबीबीएस करने वाले छात्रों के लिए)
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट (एमबीए और भूविज्ञान / भूभौतिकी में मास्टर करने वाले छात्रों के लिए)
- सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी वार्षिक आय प्रमाण पत्र (प्रमाण पत्र या तो अंग्रेजी या हिंदी भाषा में होना चाहिए)
- बैंक विवरण जिसमें बैंक का नाम, लाभार्थी का नाम, बैंक शाखा और IFSC कोड शामिल हो।
- पैन कार्ड की एक फोटो कॉपी
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – Selection Process
आवेदक का चयन निम्नलिखित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा –
- उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय आवश्यकता के आधार पर होगा। अंतिम सूची ONGC द्वारा जारी किया जाएगा। 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर बीई और एमबीबीएस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
- एमबीए या भूविज्ञान / भूभौतिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों का चयन उनके ग्रेजुएशन की डिग्री के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों के आवेदकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
- कम आय वाले परिवारों से संबंधित उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – Zone-wise Distribution
ONGC Scholarship 2023-24 निम्नलिखित विवरण के आधार पर वितरित की जाएगी।
जोन के आधार पर वितरण
छात्रवृत्ति की संख्या और जोन | जोन-1 (उत्तर) | जोन-2 (पश्चिम) | जोन-3 (उत्तर-पूर्व) | जोन -4 (पूर्व) | जोन-5 (दक्षिण) |
GEN(EWS) | 100 | 100 | 100 | 100 | 100 |
OBC | 100 | 100 | 100 | 100 | 100 |
SC/ST | 200 | 200 | 200 | 200 | 200 |
जोन के आधार पर राज्यों की जानकारी
जोन-1(उत्तर) | जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश |
जोन-2(पश्चिम) | महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली |
जोन-3(उत्तर-पूर्व) | असम, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा |
जोन-4 (पूर्व) | बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल |
जोन-5(दक्षिण) | तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – How to apply
ONGC Scholarship 2023-24: आवेदकों को ONGC के बेवसाइट पर scholarship portal पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताई जा रहे चरणों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी-
- सबसे पहले स्कॉलरशिप की Scholarship Official Website पर जाएं।
- स्कॉलरशिप वेबसाइट का मुख्य पेज आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब “Apply for the Scholarship” नाम के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाले ऐसे विकल्प को चुने जो आप पर लागू होता है और उसे क्लिक करें
- स्कॉलरशिप के लिए दिशानिर्देश आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगी।
- दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें और घोषणा पर टिक मार्क करें।
- अब कंटिन्यू बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- अब मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित सभी विवरण दर्ज करें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
- विधिवत भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लें और इसे संगठन के संबंधित कार्यालय में जमा करें।
आवेदन के लिए आफलाइन प्रक्रिया भी है आवेदक उसका भी उपयोग कर सकते हैं
ONGC Scholarship Scheme 2023-24 – Offline Process
ONGC Scholarship 2023-24 के लिए ऑफ़लाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- छात्रवृत्ति के लिए एक पीडीएफ के रुप में आवेदन पत्र उपलब्ध है
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करने के लिए वहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
- स्कॉलरशिप फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
- अब आवेदन पत्र भरें।
- मांगे गए दस्तावेज़ आवेदन के साथ संलग्न करें।
- अब आवेदन पत्र को लिफाफे में डालकर निम्न पते पर भेजें-
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ग्रीन हिल्स तेल भवन, देहरादून – 248 003